नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 60 फीसदी दर्ज की गई।
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath