दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूपभरी रही और नमी वाली गर्म हवाएं चलती रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिन में ‘लू’ नहीं चलने के बावजूद, मौसम गर्म रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 9.30 पालम में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार और बुधवार को यह 37 डिग्री पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा, “आसमान साफ रहेगा, दिन में हल्की हवाएं चलती रहेंगी।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा।

वहीं एक दिन पहले गुरुवार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493