नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 58 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath