नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
न्यूनतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath