नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शहर में दिन के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 41.7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath