नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम साफ और धूपभरी सुबह है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं एक दिन पहले शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath