नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह धूपभरी रही। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बुधवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।”
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath