नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूपभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में धूप छाई रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath