दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप भरी रही। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 52 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को दर्ज किया गया न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान इस मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493