नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 57 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath