दिल्ली में धूप खिली, ठंड बरकरार

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप निकली लेकिन साथ ही ठंड का असर भी बरकरार है।

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 13 ट्रेनें रद्द हो गईं जबकि 39 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और चार ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493