नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान साफ रहेगा और दिन गर्म रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 46 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath