नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में मौसम गर्म होगा और आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 प्रतिशत आर्दता दर्ज की गई।
राजधानी में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath