दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर बाद आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 69 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493