दिल्ली में धूप निकली

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 52 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493