नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना जताई है।
दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिन में आंशिक रूप से बादल घिरने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 61 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath