नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप भरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप भरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर के विभिन्न हिस्सों में हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब के स्तर पर रही।
दिल्ली में बारिश की संभावना है, जबकि अगले 24 घंटो में राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी और तूफान आने की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। सोमवार तक धूल भरी आंधी और तूफान की संभावना है।”
सुबह 8 बजे आद्र्रता का स्तर 70 प्रतिशत रहा।
राजधानी का शनिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath