दिल्ली में धूलभरी सुबह

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूलभरा वातावरण रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान (सफर) प्रणाली के अनुसार, एनसीआर में लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर रही।

अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 9.30 बजे तक पालम का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर धूलभरी हवाएं चलती रहेंगी। यह शुक्रवार को भी जारी रहेंगी।”

अधिकारियों ने कहा, “पश्चिम और आंशिक रूप से पश्चिमोत्तर हवाएं 24 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूरे दिन चलने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493