दिल्ली में धूलभरी हवाओं का दौर जारी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भी धूलभरी हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मंौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “धूलभरी हवाएं जो मंगलवार से अपना असर दिखा रही हैं, वे शुक्रवार को भी दिनभर चलती रहेंगी। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।”

अधिकारियों के मुताबिक, ये धूलभरी हवाएं राजस्थान, ईरान और दक्षिणी अफगानिस्तान की ओर से चल रही हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे अद्र्ता का स्तर 43 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493