दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. रात में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तूफान आने का भी अनुमान जताया है. उराजधानी में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है.
dharmpath.com dharmpath