दिल्ली में नगर निगम चुनावों के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनावों के 72 वाडरें के लिए रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है, जो शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनावों के 72 वाडरें के लिए रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है, जो शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

उत्तर दिल्ली नगर निगम की (104) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की (104 ) और पूर्व दिल्ली नगर निगम की (64 ) सीटों के लिए 2,500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

शहर के 13,022 मतदान केंद्रो पर 1.32 करोड़ से ज्यादा पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी (आप),भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता दिन में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चुनावों के मद्देनजर मतदान केंद्रो पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के 56,000 से ज्यादा सैनिक तैनात किए गए हैं।

वोटों की गिनती 26 अप्रैल को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493