दिल्ली में नमाज अदा कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 17 घायल

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। ईद के मौके पर बुधवार को यहां एक तेज रफ्तार कार ने नमाज अदा कर रहे लोगों को कुचल दिया जिसमें 17 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने यह जानकारी दी है।

यह हादसा पूर्व दिल्ली के खुरेजी इलाके में स्थित एक मस्जिद में हुआ। इसके तुरंत बाद ही इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

पुलिस उपायुक्त (शहादरा) मेघना यादव ने कहा, “अब तक 17 लोगों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है और हमने आरोपी ड्राईवर का पता भी लगा लिया है। हम उसे गिरफ्तार करेंगे।”

इस तरह सुरक्षा की चूक, खासकर ईद के मौके पर कैसे हुई, इसकी छानबीन जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493