नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिनभर धूप निकली रहेगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath