नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को धूप खुलकर निकली।
न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे आद्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
dharmpath.com dharmpath