नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में 40 फुट ऊंचे निर्माणधीन फ्लाईओवर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सुबह 7.30 बजे पश्चिमी दिल्ली में हुई जब युवक की मोटरसाइकिल ग्रिल से टकरा गई और वह मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो बैठा। दोनों युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।
किन्नो नाम के युवक की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक आकाश को गंभीर चोटें आई हैं।
dharmpath.com dharmpath