दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह चटख धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्का धुंधलका रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 72 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493