दिल्ली में परिवार के 3 लोगों की हत्या (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बुधवार तड़के एक ही परिवार के तीन लोग मृत पाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि एक घर में एक शख्स, उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी का शव मिला है। सभी के शरीर पर धारदार हथियार के घाव हैं, जबकि उनका बेटा घायल है।

40 साल की उम्र के आसपास के दंपति मिथिलेश और सिया व उनकी बेटी नेहा मृत पाए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने कहा कि पड़ोसियों ने तड़के 4.30 बजे के करीब पीड़ित परिवार के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा तो वे घर के अंदर गए और पुलिस को सूचित किया।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दंपति के बेटे सूरज (19) की चीखें सुनीं, जो पहली मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट से मदद मांग रहा था।

अधिकारी ने कहा, “वह चिल्ला रहा था कि उसकी मां ने उसे बचा लिया था।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

चौधरी ने कहा कि मृतकों की उंगलियां काटने के लिए किचन के चाकू का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित की है। हम सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।

परिवार की एक रिश्तेदार पिंकी ने आईएएनएस को बताया कि सूरज का तीन साल पहले अपहरण हुआ था और फिर उसे छोड़ दिया गया था।

उन्होंने हत्याओं के पीछे किसी बाहरी का हाथ बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493