दिल्ली में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने मंगलवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस अधिकारी की पहचान पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात संजीव कुमार के रूप में हुई है।

उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि संजीव कुमार के सहकर्मियों ने गोली की आवाज सुनी और जब वे उनके पास गए तो देखा कि संजीव खून से लथपथ पड़े हैं। उनके सीने से खून निकल रहा था और उनका सर्विस रिवाल्वर उनके पास पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493