दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

इस अपराधी के सिर पर 50,000 रुपये का ईनाम था।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के चांद मोहम्मद (26) के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि इसके पास से एक बंदूक और चार कारतूस बरामद किए गए।

दक्षिण दिल्ी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास पुलिस ने रात लगभग 1.30 बजे चांद मोहम्मद की रोका, वह मोटरसाइकिल पर सवार था।

बानिया ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की। उसने पुलिस पर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान चांद मोहम्मद का साथी जाहिद बचने भागने में कामयाब रहा।

चांद मोहम्मद फरवरी में जामिया नगर में लूट सहित 14 मामलों में शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493