दिल्ली में पुलिस हवलदार की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी के समोसा चौक में रात 9.18 बजे के आसपास हुई।

पुलिस अधिकारी ने बतााया, “हमें रात 9.20 बजे क्षेत्र में झगड़े की खबर मिली। हवलदार को गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल था।”

पीड़ित की पहचान आनंद के रूप में की गई है।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493