नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बाल दिवस समारोह के अवसर पर पांच अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रीट थिएटर कलाकार यहां प्रस्तुति देंगे।
कलाकार यहां दक्षिण दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में प्रस्तुति देंगे। यह पहली बार है जब वे दिल्ली आएंगे।
कार्यक्रम 13-14 नवंबर के सप्ताहांत पर होगा।
जादूगर और जोकर डैनियल वॉर ऑस्ट्रेलियाई कलाकार मेपली स्टेपलीगन के साथ प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा, स्पेन से फ्रांसिस्को लुइस रॉल्डन प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक शो 30 मिनट के लिए होगा।
dharmpath.com dharmpath