दिल्ली में फिर सीवर कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली – अशोक विहार फेज-2 में सीवर की सफाई करने उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस से मौत होने के बाद एक बार फिर से लापरवाही और अवैध मैनुअल स्कैवेंजिंग का दर्दनाक सच दुनिया के सामने ला दिया है. भारत में सीवर की सफाई करने वाले कर्मियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. कई बार प्रशासन की लापरवाही और अक्सर सफाईकर्मियों की लापरवाही से इस तरह के हादसे होते है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात हुई इस घटना में 40 वर्षीय सफाईकर्मी अरविंद की मौत हो गई, जबकि तीन साथी मजदूरों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली कि अशोक विहार फेज-2 इलाके में चार लोग सीवर में गिरकर बेहोश हो गए हैं. इनमें से अरविंद, जो उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला था, सफाई के दौरान जहरीली गैसों की चपेट में आ गया. उसके साथ सोनू और नारायण और नरेश भी काम कर रहे थे. सभी बारी-बारी से बेहोश होकर अंदर गिर पड़े. पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मजदूरों को बाहर निकालकर दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीनों की हालत गंभीर है और वे ICU में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493