नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के नांगलोई इलाके में अबोध बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में रविवार सुबह दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ढाई वर्षीया बच्ची का उसके घर के बाहर से अपहरण किया गया था और उसके बाद दो आदमियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उस वक्त इलाके में बिजली नहीं थी। बच्ची शनिवार सुबह बेहोशी की हालत में पड़ोस के एक पार्क में मिली थी।
उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath