दिल्ली में बढ़ रहा है तापमान

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह धूप खिली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार तक हल्की बारिश होने को अनुमान है।”

राजधानी में गुरुवार को तेज हवाएं चलने से वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सुबह 8.30 बजे नमी 41 प्रतिशत दर्ज हुई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493