दिल्ली में बदली छाई, बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम साफ होने तथा धूप निकलने के बावजूद भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “दिन में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होने की आशंका है।”

सोमवार को अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा 32.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493