नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।”
दृश्यता 600 मीटर रही। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 16 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 23 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और दो के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 84 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath