दिल्ली में बदली छाई

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे यहां आद्र्रता 90 फीसदी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493