दिल्ली में बदली छाई

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान बहुत हल्की बारिश हुई।”

दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493