नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह चटख धूप निकली। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में धूप रही। दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में मंगलवार को मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath