दिल्ली में बादलों का डेरा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में भी बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।”

सुबह 8.30 बजे तक शहर में 25.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493