दिल्ली में बादलों भरी सुबह

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “दिन बदली भर रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में आंधी का आ सकती है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493