नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर का न्यूनतम तामपान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 56 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 2.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath