दिल्ली में बादल छाए

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और उमस भरा वातावरण रहा। शहर का न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493