दिल्ली में बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी बादल छाने और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई थी, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493