नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में सोमवार को दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath