दिल्ली में बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कुछ इलाकों में हल्की या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.5 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493