दिल्ली में बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ऊपर रहा।

भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली का तापमान रविवार को अधिकतम 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री ऊपर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493