दिल्ली में बारिश की संभावना

indexनई दिल्ली, 5 सितम्बर | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह छाए बादलों के साथ मौसम खुशनुमा रहा। शहर के कई हिस्सों में सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

इससे पहले गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में मौसम सुहाना था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर में गुरुवार से 13.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493