दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी और बारिश के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में बुधवार को 37.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493