नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
उन्होंने बताया, “दिन में आसमान में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूलभरी आंधी चलने का भी अनुमान है।”
उन्होंने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath